फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Succumbing to temptation, student steals from classmate's laptop while on a train

Kasganj News: सहपाठी के लैपटॉप पर डोल गई नीयत, साथी संग ट्रेन में की चोरी

Sun, 25 Oct 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 25 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Succumbing to temptation, student steals from classmate's laptop while on a train
फोटो44कासगंज जीआरपी ने गिरफ्तार किए लैपटॉप चोरी के आरोपी । स्रोत: जीआरपी।
कासगंज। साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस में इंजीनियरिंग के छात्र का लैपटॉप चोरी करने के मामले में जीआरपी कासगंज ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छात्र के सहपाठी ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी।
विज्ञापन

वारदात के बाद वह छात्र के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने जीआरपी थाने भी पहुंचा था। दोनों आरोपी चोरी के लैपटॉप को दिल्ली के नेहरू प्लेस में बेचने गए, लेकिन बिल नहीं होने के कारण उसे मनचाहे दाम पर नहीं बेच सके। उनके कब्जे से करीब 64 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप, चार्जर और बैग बरामद किया है।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुन्तल ने बताया कि पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नकडरू निवासी मन्नत ग्रेटर नोएडा स्थित यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के छात्र हैं। वह 16 अक्तूबर को सहपाठी आकांशु निवासी नगला नुमेर, गंजडुंडवारा के साथ साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस से मथुरा से गंजडुंडवारा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस रोड रेलवे स्टेशन के पास मन्नत का लैपटॉप, चार्जर और बैग चोरी हो गया। मन्नत ने आकांशु के साथ जीआरपी कासगंज पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। घटनास्थल हाथरस सिटी जीआरपी क्षेत्र में होने के कारण मामला वहां स्थानांतरित कर दिया गया। थानाध्यक्ष कोमल कुन्तल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस के मुताबिक आकांशु(20) ने अपने परिचित अनिकेत (19) निवासी बहारपुर, गंजडुंडवारा को मथुरा स्टेशन पर बुलाया था। यात्रा के दौरान मन्नत को नींद आने पर दोनों ने कथित तौर पर लैपटॉप चोरी कर लिया। इसके बाद अनिकेत दूसरे कोच में चला गया। शक से बचने के लिए आकांशु मन्नत के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा।

पुलिस ने रविवार को दोपहर 2:50 बजे कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास पार्सल घर से आकांशु और अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed