फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Students will now become aware of their rights and receive legal education.

Kasganj News: अब छात्र बनेंगे अपने अधिकारों के प्रति सजग, मिलेगी कानूनी शिक्षा

Sat, 02 May 2026 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब केवल अकादमिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों को उनकी सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

पॉक्सो (बाल संरक्षण) कानून के तहत शुरू की गई इस अनूठी पहल में ''गुड टच-बैड टच'' जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा पहलुओं पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि बच्चे कम उम्र से ही जागरूक, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बन सकें। जिले में कुल 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं, जिनमें लगभग 1.25 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए, विभाग ने यह नई पहल शुरू की है।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को पॉक्सो कानून के प्रावधानों से अवगत कराना है, ताकि वे संभावित खतरों को पहचान सकें और उनसे बचाव के तरीके सीख सकें। इस पहल को बच्चों को कम उम्र से ही सजग और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस संबंध में जारी किए गए शैक्षिक कैलेंडर में स्पष्ट दिशा-निर्देश शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अनुसार, कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यार्थियों को उनकी उम्र और समझ के स्तर के अनुरूप, संवेदनशील तरीके से जानकारी प्रदान की जाएगी। इस प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को सिखाया जाएगा कि ''गुड टच'' और ''बैड टच'' में क्या अंतर होता है। निजी सीमाओं का क्या महत्व है, वे संभावित खतरों को कैसे पहचान सकते हैं, और किसी भी असहज या खतरनाक स्थिति में वे मदद कैसे मांग सकते हैं।

बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों को सरल और सहज भाषा में जानकारी दी जाएगी। इससे वे बिना किसी डर के अपनी बात कह सकेंगे और समय पर सहायता ले सकें। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में भय पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, सतर्क और आत्मविश्वासी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed