{"_id":"693712cecf7a79b52d0614d6","slug":"students-of-model-inter-college-made-an-educational-tour-to-amu-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-140552-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मॉडल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने एएमयू का किया शैक्षिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मॉडल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने एएमयू का किया शैक्षिक भ्रमण
विज्ञापन
कासगंज। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टिंबरपुर के विद्यार्थियों ने नोवा डेयरी प्लांट का भ्रमण किया। इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण कर जानकारी ली।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत, प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल सोराें गेट स्थित नोवा डेयरी प्लांट पहुंचे। छात्रों ने दुग्ध से संबंधित उत्पाद के तैयार होने के तरीके के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद दल अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग पहुंचा। शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग प्रयोगशालाओं शोध कार्यों एवं विभिन्न तकनीकी विभागों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। विद्यार्थियों ने बताया कि इस दौरे से उन्हें पाठ्यपुस्तक से परे व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ, जो भविष्य में उनके लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान टूर प्रभारी विवेक शंकर एवं ईशान रावत, भूपेंद्र, डॉ. पुनीत कुमार गुप्ता, देव सिंह, शैलेश कुमार, शशि भूषण, अशरफी लाल, विशेष कुमार, निखलेश, प्रेमवती अनमोल कुमार और बलवीर सिंह उपस्थित रहे।