फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Student goes missing from school, missing report filed

Kasganj News: स्कूल गया छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज

Thu, 12 Feb 2026 09:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Student goes missing from school, missing report filed
फोटो21लापता किशोर हरजीत सिंह। स्रोत:परिजन
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में एक छात्र स्कूल से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। छात्र मंगलवार की सुबह स्कूल गया था लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटा। स्कूल में छात्र का बैग रखा मिला। परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव म्याऊ निवासी महेंद्र सिंह का बेटा हरजीत सिंह (13) गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। वह मंगलवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी के काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा। परिजन को लगा कि वह गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा है। शाम तक जब वह नहीं लाैटा तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। स्कूल पहुंचने पर वहां मौजूद स्टाफ ने बताया कि हरजीत का स्कूल बैग अभी भी कक्षा में ही रखा है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सिकंदरपुर वैश्य थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि पुलिस की टीमें छात्र की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed