{"_id":"6952c5dc9180a261af066957","slug":"strategy-for-organizing-the-program-was-made-in-the-meeting-of-lions-gold-kasganj-news-c-175-1-kas1001-141478-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: लायंस गोल्ड की बैठक में कार्यक्रम आयोजन की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: लायंस गोल्ड की बैठक में कार्यक्रम आयोजन की बनाई रणनीति
Mon, 29 Dec 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो23कासगंज में आयोजित लायंस क्लब गोल्ड की बैठक में मौजूद पदाधिकारी । स्रोत:विज्ञप्ति
कासगंज। लायंस क्लब कासगंज गोल्ड की बैठक में आगामी वर्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। नववर्ष के दिन संगीत निशा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय हुआ।
मां सरस्वती की पूजा के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष मनोज सिंघल एवं सचिव पंकज अग्रवाल ने बताया कि आगामी समय में आई-स्कैनिंग सेवा के अंतर्गत नगर के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की नेत्र जांच की जाएगी। 26 जनवरी को नगर के एक प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म एवं अन्य शैक्षिक सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों के संयोजकों की नियुक्ति की गई। जिससे प्रत्येक कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। संचालन क्लब के वरिष्ठ सदस्य अखिलेश अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में क्लब अपने सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देगा। एंबुलेंस सेवा सहित अन्य जनहितकारी परियोजनाओं पर भी विचार कर उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान अनिल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, चंद्रशेखर माहेश्वरी, दिनेश गर्ग, गौरव अग्रवाल, अंकिश अग्रवाल, संजय बौहरे, मनीष अग्रवाल, सौरभ सिंघल आदि मौजूद रहे।