{"_id":"6af5f98564a5feb33f07533a","slug":"stopped-the-bus-beat-up-the-driver-and-abducted-the-conductor-kasganj-news-c-175-1-kas1003-157011-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बस रोक कर चालक को पीटा परिचालक का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बस रोक कर चालक को पीटा परिचालक का किया अपहरण
विज्ञापन
सिढ़पुरा में कार सवार आरोपियों की तोड़फोड़ से क्षतिग्रस्त बस। संवाद
कासगंज/सिढ़पुरा। गंजडुंडवारा से बुधवार को एटा जा रही एक निजी बस के गणेशपुर फाटक के पास कार से छू जाने पर कार सवारों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने पहले बस चालक को बुरी तरह पीटा और बाद में मेमड़ा मोड़ पर बस को रुकवाकर उसमें तोड़फोड़ की।
साथ ही परिचालक को जबरन कार में डालकर ले गए। किसी तरह परिचालक आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा और बस संचालक को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई।
एसपी ओपी सिंह, एएसपी आलोक सिंह और सीओ पटियाली अमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक-परिचालक के साथ बस संचालक से पूछताछ की।
बस संचालक नरेंद्र सिंह चौहान निवासी शांति नगर एटा ने सिढ़पुरा थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि श्री बजरंग ट्रेवल्स के नाम से उनकी कंपनी है। बुधवार रात उनकी बस एटा जा रही थी। फाटक से करीब 100 मीटर आगे बस एक कार से टच हो गई।
विज्ञापन
इस पर कार सवारों ने चालक प्रबल कुमार पचौरी निवासी नगला खिल्ली थाना निधौलीकलां जिला एटा को पीट दिया। चालक के बस चलाने में असमर्थ होने पर परिचालक राजबहादुर निवासी गांव ओनघाट थाना बागवाला बस लेकर आगे बढ़ा।