फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Stone pelting took place during selection process of ration dealer in Kasganj two dozen people were injured

UP News: राशन डीलर की चयन प्रक्रिया के दौरान पथराव, भाग खड़े हुए पुलिसकर्मी; दो दर्जन से अधिक घायल

Mon, 23 Sep 2024 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 11:32 PM IST
सार

कासगंज में राशन डीलर की चयन प्रक्रिया के दौरान पथराव हो गया। पथराव देख पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Stone pelting took place during selection process of ration dealer in Kasganj two dozen people were injured
UP News: राशन डीलर की चयन प्रक्रिया के दौरान पथराव - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोरोंजी के गांव पैसोई में सोमवार को राशन डीलर की चयन प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। इस दौरान पुलिसकर्मी पहले तो वहां से भाग खडे़ हुए। इसके बाद फिर अधिक पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर लाठीचार्ज कर स्थितियां नियंत्रित हुईं। पथराव की स्थिति आधार कार्ड फाडे़ जाने की अफवाह के बाद उत्पन्न हुई थी।

विज्ञापन


तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कार्यालय में खुली बैठक में राशन डीलर चयन प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान सोरोंजी कोतवाली के दस पुलिस कर्मियों सहित पीएसी कर्मी भी मौजूद थे। हॉल में ग्रामीणों का आधार कार्ड चेक करने के बाद अंदर जाने दिया जा रहा था। इस दौरान एक पक्ष के ग्रामीणों को आधार कार्ड की जांच करने के बाद हॉल में बैठा दिया गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के ग्रामीणों के आधार कार्ड चेक किए जा रहे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण का आधार कार्ड फाडे़ जाने की अफवाह फैल गई।

विज्ञापन

अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने पहले धक्का मुक्की फिर ईंट पत्थर फिंकने लगे। पथराव होते ही ग्रामीणों के साथ पुलिसकर्मियों में भी भगदड़ मच गई। घटनास्थल पर वायरल वीडियो में भी सड़क पर खड़ा पुलिसकर्मियों का वाहन पथराव के दौरान वहां से निकलता हुआ दिख रहा है। 
 

पथराव की सूचना पर जब अन्य पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और लाठीचार्ज किया, इसके बाद ही स्थितियों को संभाला जा सके। इस बीच पूर्व प्रधान रनवीर व देवेंद्र सिंह अपने पक्ष के घायल 16 से अधिक घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे। वहीं कुछ देर बाद वर्तमान प्रधान सोनपाल सिंह भी अपने साथ घायलों को लेकर कोतवाली पहुंच गए।
 
विज्ञापन

घायलों में सत्यम, महिपाल, नीरेश, राहुल यादव, गोविंद, अजय, रजनेश, लालू, अजीत, जितेंद्र, घनश्याम, मनवीर, भूरे, कालीचरण, सत्यवीर, रवनेश आदि 24 से अधिक ग्रामीण हैं। इनमें से दो को जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि अन्य का सोरोंजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है।
 

पैसौई में राशन डीलर चयन प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों में विवाद हो गया था। इससे भड़के ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस पीएसी ने उपद्रव करने वालों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। - वीके राणा, पुलिस क्षेत्राधिकारी

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। पुलिस ने स्थितियों को संभाल लिया है। अभी तक सिर्फ दो घायल के बारे में ही जानकारी मिली है। प्रशासन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed