{"_id":"6a57bfaea3829a65f703ade5","slug":"speeding-car-crashes-into-passenger-shelter-young-man-dies-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150696-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: यात्री शेड से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: यात्री शेड से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत
विज्ञापन
कासगंज। जिले के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में कादरगंज पुल के पास मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर गंगाघाट पर बने यात्री शेड से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक की जान चली गई। मृतक युवक की पहचान बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रिछोली निवासी राहुल पुत्र जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
यह हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब राहुल कार लेकर कादरगंज पुल से बरेली की तरफ जा रहा था। तभी अचानक उसकी कार बेकाबू हो गई और सीधे यात्री शेड में घुस गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस भी फौरन घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को तुरंत कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन को हादसे की सूचना दे दी है। पटियाली के सीओ अमित कुमार ने बताया कि हादसा कार की रफ्तार तेज होने की वजह से हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।