{"_id":"6a4fdefa03f69935f00e255b","slug":"special-cleanliness-drive-conducted-in-ward-8-to-prevent-communicable-diseases-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150445-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: संचारी रोगों की रोकथाम को वार्ड-8 में चला विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: संचारी रोगों की रोकथाम को वार्ड-8 में चला विशेष सफाई अभियान
Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार को वार्ड संख्या-8 में सफाई अभियान चलाया। गली शिवालय, साहब वाला पेच व आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मियों ने साफ- सफाई कर क्षेत्र से कूड़ा-कचरा हटाया गया। जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया, ताकि डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम की जा सके। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने शहर में सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान दो सफाई कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन