{"_id":"69f63710909be83fb101c90f","slug":"sp-leader-dies-after-being-beaten-by-finance-personnel-kasganj-news-c-175-1-kas1003-147100-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: फाइनेंस कर्मियों की पिटाई से सपा नेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: फाइनेंस कर्मियों की पिटाई से सपा नेता की मौत
विज्ञापन
फोटो 51 - मृतक आले हसन का फाइल फोटो
कासगंज। अमांपुर के गांव नगला हाथी में सपा नेता की उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने एटा की एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल, विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
गांव नगला हाथी निवासी आले हसन (30) पुत्र राजउद्दीन समाजवादी पार्टी में सेक्टर प्रभारी थे। परिजन ने बताया कि उन्होंने एटा स्थित एक फाइनेंस कंपनी से आइसक्रीम बेचने के लिए एक गाड़ी फाइनेंस कराई थी। इसके लेन-देन के सिलसिले में बीती 23 अप्रैल को फाइनेंस कंपनी के चार कर्मी उसको घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह दो दिन तक घर नहीं लौटा। तब परिजन ने अमांपुर कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की।
आरोपियों ने उन्हें दो दिन तक एटा में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। इसके बाद बीती 27 अप्रैल को फाइनेंस कर्मी उनको शेरपुर गांव के पास एक खेत में लहूलुहान हालत में छोड़ गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार रात को नेता की माैत हो गई। इसके बाद परिजन देर रात शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने फाइनेंस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।