फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   son murdered his mother after seeing with her lover in Kasganj

UP: प्रेमी के साथ पी शराब...फिर इस हाल में मिली मां, आपा खो बैठा नाबालिग बेटा; बेरहमी से उतारा माैत के घाट

Thu, 25 Dec 2025 10:40 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 25 Dec 2025 10:40 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग बेटे ने अपनी मां को माैत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद वह शव के साथ पूरी रात घर में ही रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
son murdered his mother after seeing with her lover in Kasganj
महिला की बेरहमी से हत्या की गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के गांव हकीमगंज में मंगलवार रात मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख 14 वर्षीय नाबालिग बेटा आपा खो बैठा। डंडे से ताबड़तोड़ सिर पर वार कर उसने मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह पूरी रात शव के साथ घर में रहा। बुधवार सुबह पुलिस सूचना दी और मां के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस ने मामले जांच शुरू की। प्रेमी और किशोर दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 

गांव निवासी सत्यपाल पंजाब में ईंट-भट्ठे पर चौकीदारी करते हैं। गांव में पत्नी रेखा देवी (50) अपने एक बेटे के साथ रहती थी। वह कुछ समय पहले ही पंजाब से गांव आई थीं। मंगलवार रात रेखा और उसके प्रेमी भूरा ने साथ बैठकर शराब पी। इसी बीच किशोर ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से में उसने डंडे से पहले भूरा पर प्रहार किया तो वह भाग निकला। इसके बाद मां पर ताबड़तोड़ डंडे से कई प्रहार किए। इससे रेखा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर खून से लथपथ मां के पास काफी देर तक बैठा रहा। फिर चारपाई पर जाकर सो गया। रात भर खून रिसने से रेखा की मौत हो गई। किशोर सुबह सोकर उठा तो देखा मां की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने मां की हत्या का आरोप उसके प्रेमी भूरा पर लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भूरा को हिरासत में लिया तो उसने पूछताछ में रात का सारा घटनाक्रम बता दिया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और जुर्म कुबूल लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि किशोर ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में देखने पर मार डाला, उसे हिरासत में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: मोमोज-चाऊमीन, बर्गर खाने से मौत! फास्ट फूड से बच्चों की सेहत पर संकट, हर पांचवां बच्चा पेट रोग का शिकार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed