फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   son died while Three seriously injured including In Kasganj due to under-construction house lenter collapse

UP News: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा; बेटे की मौत... पिता, चाचा और चचेरे भाई की हालत नाजुक

Sat, 27 Jul 2024 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 06:33 PM IST
सार

कासगंज में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। मलबे में दबकर बेटे की मौत की मौत हो गई। वहीं पिता, चाचा और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
son died while Three seriously injured including In Kasganj due to under-construction house lenter collapse
निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा; एक की मौत; तीन घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार की देर शाम निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। मलबे में दबकर बेटे की मौत हो गई। जबकि उसके पिता सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


घटना सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांडी की है। देर शाम करीब 7.45 बजे गांव निवासी लल्लू सिंह के मकान का लेंटर डाला जा रहा था। अचानक शटरिंग की सपोर्ट में लगी बल्लियां सरक गईं। इससे लेंटर गिर गया। बल्लियां लगा रहे राजेश कुमार (34), उसका बेटा ऋषभ यादव (15) वर्ष, छोटा भाई लाल सिंह (34) और उसका बेटा विकास (16) मलबे में दब गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दबे हुए लोगों को निकालकर आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेश, लाल सिंह और विकास का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि लेंटर के मलबे में दबकर किशोर की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed