फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   skeleton of an innocent girl missing for 20 days was found lying in mustard field In Kasganj

सरसों के खेत में मिला मासूम का कंकालः सिर और धड़ अलग-अलग पड़े थे, दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे,चीत्कार उठा गांव

Thu, 09 Feb 2023 08:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 08:08 AM IST
सार

कासगंज जिले में 20 दिनों से लापता मासूम का कंकाल खेत में मिलने की सूचना पर चीत्कार मच गई। खबर सुनते ही हर कोई भागते हुए मौके पर पहुंचा। वहां का दृश्य देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सिर और धड़ अलग-अलग पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
skeleton of an innocent girl missing for 20 days was found lying in mustard field In Kasganj
सरसों के खेत में मिला लापता मासूम का कंकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 20 दिन से लापता मासूम बच्ची का कंकाल सरसों के खेत में पड़ा मिला। उसके सिर और धड़ अलग-अलग थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी नृशंस हत्या की गई है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी ली है। पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी शामिल रही। अधिकारी कंकाल का डीएनए टेस्ट कराने की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

कंकाल का सिर, धड़ से दूर अलग पड़ा था

बुधवार के दिन मासूम का कंकाल बरामद हुआ तो घर में कोहराम मच गया। कंकाल का सिर, धड़ से दूर अलग पड़ा था। इस स्थिति को देखकर हर व्यक्ति की रूह कांप गई। लोग बेरहमी से हत्या करने की बात कह रहे हैं। परिजनों के मुताबिक किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। मासूम की हत्या क्यों की गई, कौन कर सकता है, उन्हें इसका अंदाजा बिल्कुल भी नहीं है। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने मुआयना कर नमूने एकत्र किए। घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी की गई। पास में पड़े कपड़े पुलिस साक्ष्य व जांच के लिए साथ ले गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि फारेंसिक जांच से मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के लिए बलि देने की भी आशंका

मासूम की तंत्र मंत्र के लिए बलि दी गई हो इस बात की भी लोगों के बीच चर्चा है। क्योंकि सिर धड़ से अलग मिला है। ग्रामीणों की इस आशंका को देखते हुए पुलिस भी इस दिशा में जांच कर रही है। पुलिस इस बात को लेकर भी जांच कर रही है कि जब बिटिया लापता हुई तब कौन-कौन से बाहरी लोग गांव में आए थे। ग्रामीणों से बातचीत कर इसका ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है। एएसपी जितेंद्र दुबे ने कहा कि इस बिंदु पर भी पुलिस जांच करेगी। लेकिन, प्रारंभिक तौर पर मौके पर कहीं कोई पूजा आदि की सामग्री नहीं मिली है।

skeleton of an innocent girl missing for 20 days was found lying in mustard field In Kasganj
मौके पर जांच करती डॉग स्कवॉयड टीम - फोटो : अमर उजाला

मासूम के लापता होने के बाद से ही उठ रहीं सिसकियां

मासूम बच्ची 20 दिन पहले लापता हुई थी। लापता होने के बाद से माता-पिता और परिवार के लोग बेहद परेशान थे। वह दिन रात उसकी तलाश कर रहे थे। थाने और पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों में भी चक्कर लगा रहे थे। परिजन ने बताया कि वह अपने परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। एक बड़ा भाई और बहन है। छोटी होने के कारण वह सभी की लाडली थी। 20 दिन उसकी याद में परिजन सिसकियां भरते रहे। तरह-तरह की अनहोनी की आशंकाएं मन में भरी हुईं थीं। 

बुधवार को जब सरसों के खेत में कंकाल मिलने की सूचना मिली तो परिवार के लोग दौड़ते हुए पहुंचे। बच्ची के कपड़े देखते ही चीत्कार उठ पड़ी। सिर और धड़ अलग-अलग पड़े थे। शव पहचान के योग्य भी नहीं था। दृश्य देख पूरा परिवार चीत्कार कर उठा। पिता नेत्रपाल कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। वे बार-बार पुलिस से ही यह सवाल करते रहे कि हत्यारा कौन है।

skeleton of an innocent girl missing for 20 days was found lying in mustard field In Kasganj
जानकारी देते एएसपी - फोटो : अमर उजाला

यह है पूरी घटना

घटना सहावर थाना क्षेत्र के रोशन नगर गांव की है। गांव निवासी नेत्रपाल की बेटी नव्या (5 साल) बीती 19 जनवरी को घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

सीओ के निर्देश पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बच्ची को तलाश करना शुरू किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह गांव में सरसों के खेत में ग्रामीणों ने कंकाल और कपड़े देखे। उन्होंने गांव में इसकी जानकारी दी। साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नेत्रपाल ने कपड़ों के आधार पर अपनी बेटी के रूप में शिनाख्त की। 

पुलिस कर रही जांच

सूचना पर एएसपी, सीओ भी पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ डीके पंत ने कहा कि मासूम बालिका के शव के अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पिता ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की है। अभी तक हत्या की कोई वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed