{"_id":"6af4a8af378829c3d302855b","slug":"sisters-had-to-wage-a-tough-struggle-to-reach-their-brothers-kasganj-news-c-175-1-kas1009-156960-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बहनों को भाइयों तक पहुंचने के लिए करना पड़ा कड़ा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बहनों को भाइयों तक पहुंचने के लिए करना पड़ा कड़ा संघर्ष
विज्ञापन
फोटो 05 - कासगंज बस स्टैंड बदायूं डिपो की आने के बाद उसमें चढ़कर सीट घेरने की चाह के लिए मारामा
कासगंज। भैयादूज पर बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं बची। बसों में सीट पाने के लिए महिलाओं और यात्रियों के बीच जबरदस्त आपाधापी मची रही जिससे कई बहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने 104 बसों को ऑनरोड किया। इन सभी बसों के डबल फेरे लगवाकर दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, बदायूं और आगरा रूट पर संचालित किया गया।
इसके बावजूद यात्रियों की संख्या इतनी अधिक थी कि अतिरिक्त फेरे भी नाकाफी साबित हुए। यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाई गई थी जहां प्रभारी एआरएम नीरज कुमार स्वयं व्यवस्था संभालते हुए गंतव्य की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बाहर लगा भीषण जाम
बस स्टैंड के भीतर भीड़ के साथ बाहर भी वाहनों का भारी दबाव देखने को मिला। निजी वाहनों और बसों की आवाजाही से मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 104 बसों को ऑनरोड कर प्रमुख रूटों पर डबल फेरे लगवाए गए। हेल्प डेस्क के जरिए लगातार यात्रियों को सहायता दी गई।- नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम