फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   SIR work figure reaches 96 percent

Kasganj News: एसआईआर कार्य का आंकड़ा पहुंचा 96 प्रतिशत

Sat, 06 Dec 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 06 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में एसआईआर का कार्य तेजी से पूर्णत: की ओर है। जिले की तीनों विधानसभाओं में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 96.98 फीसदी पूर्ण किया जा चुका है। पटियाली तहसील में सर्वाधिक 99.69 फीसदी कार्य हो चुका है। शीघ्र ही डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सदर तहसील में एसआईआर के कार्य का बूथ पर निरीक्षण किया और कार्य शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील सदर के बूथ पर बीएलओ को निर्देश दिए कि वो कार्य में तेजी लाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि जिले में कुल मतदाता 10,57,916 हैं। जबकि कुल 10,25,960 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पटियाली विधानसभा का कार्य पूर्णत: की ओर है। जबकि अमांपुर विधानसभा में 95.67 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। सदर विधानसभा में 95.46 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एसआईआर के कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मियों ने कार्य को अच्छी तरह से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed