फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   SIR-BJP launches Knock the Door campaign

Kasganj News: एसआईआर- भाजपा ने कुंडी खटखटाओ अभियान किया शुरू

Sat, 06 Dec 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 06 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
SIR-BJP launches Knock the Door campaign
फोटो28कासगंज में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता।स्रोत:विज्ञ​प्ति
कासगंज। एसआईआर अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी सक्रिय हो चुकी है। कार्यकर्ता बूथों पर सहयोग कर रहे हैं। अब भाजपा ने शनिवार से कुंडी खटखटाओ जागरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से घर घर में जाकर मतदाताओं से एसआईआर प्रपत्र भरने के संबंध में पूछा जाएगा। जो प्रपत्र भरने से रह गए हैं उनके प्रपत्र भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान ने कुंडी खटखटाओ अभियान का आवास विकास-कॉलोनी से शुभारंभ किया। उन्होंने कॉलोनी में घर-घर दरवाजे की कुंडी खटखटाकर लोगों से संपर्क किया और एसआईआर के गणना प्रपत्र भरे जाने के संबंध में जानकारी हासिल की। मतदाताओं को बताया कि वह बिना विलंब के अपने गणना प्रपत्र भरकर दें। किसी भी तरह की कठिनाई होने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जिला कार्यालय पर पार्टी के बूथे लेवल एजेंड व वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि जिले में एसआईआर कार्य निर्धारित तिथि से पहले ही पूरा हो जाएगा। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अभियान पर नजर बनाकर रखें और मतदाताओं की सहायता करें। इस दौरान गौरीशंकर शर्मा, महेंद्र राणा, नवल कुलश्रेष्ठ, शरद गुप्ता, रमेश साहू, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed