फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sinusitis risk increases in winter, patients face problems due to lack of ENT services

Kasganj News: सर्दियों में बढ़ रहा साइनसाइटिस का खतरा, ईएनटी न होने से होती है मरीजों को दिक्कत

Fri, 12 Dec 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 12 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sinusitis risk increases in winter, patients face problems due to lack of ENT services
फोटो 01 कासगंज जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। स्रोत: संवाद
कासगंज। गिरते पारे का असर लोगों की सेहत पर नजर आने लगा है। सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ अब साइनसाइटिस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 8 से 10 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 1-2 मरीज गंभीर स्थिति के भी आ रहे हैं। नाक-कान गला रोग विशेषज्ञ (ईएनटी) न होने से मरीजों को दिक्कत रहती है। सामान्य काय चिकित्सकों (जनरल फिजीशियन) ही इन्हें सलाह और उपचार दे रहे हैंं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना का कहना है कि तापमान में गिरावट, प्रदूषित हवा और एलर्जी की समस्या इस मौसम में साइनस को अधिक प्रभावित करती है। सर्दियों में साइनसाइटिस तेजी से बढ़ता है। मरीज शुरुआत में इसे आम सर्दी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, इससे संक्रमण बढ़कर गंभीर रूप ले लेता है। समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी है उन्होंने बताया कि मरीजों का पहले एक्स-रे कराया जाता है। यदि एक्सरे से स्थिति स्पष्ट नहीं होती तो सीटी स्कैन कराया जाता है। सीटी स्कैन में प्रतिदिन 8-10 मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि होती है। इनमें 1-2 मरीज गंभीर भी निकलते हैं। जो मरीज आते हैं उनकी जांच कराकर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। हालांकि अस्पताल में ईएनटी पद काफी समय से रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed