Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Signs of an impending disaster; the system remains silent.

Kasganj News: हादसे की आहट, सिस्टम खामोश

Fri, 27 Nov 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Signs of an impending disaster; the system remains silent.
फोटो 02 - कासगंज-अतरौली मार्ग पर बीच सड़क पर बना गड्ढा जो हादसों को न्योता दे रहा है। स्रोत : स
कासगंज। जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल कासगंज-अतरौली मार्ग पर पुरानी रेलवे लाइन के पास बदहाल मार्ग और बना गहरा गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा है। दिन में चालक किसी तरह बच निकलते हैं लेकिन रात में अंधेरा व कम रोशनी होने से गड्ढा नहीं दिखता।
विज्ञापन

इससे दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। इस मार्ग पर कई विद्यालय संचालित हैं जहां रोजाना छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ हल्के-भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

अचानक गड्ढा सामने आने पर चालक बचने के लिए इधर-उधर मुड़ते हैं जिससे अन्य वाहनों से टकराने का खतरा बना रहता है। पूरा मार्ग जर्जर हाल होने के साथ गड्ढे के कारण निकलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की बदहाली के बावजूद संबंधित विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाया है। वीरेश, आकाश, राजेश, जोनी, निहाल सिंह, अमर सिंह और राजेंद्र सिंह समेत अन्य ने बड़े जल्द मरम्मत की मांग की है।
-------------
क्या बोले लोग
गड्ढा दूर से साफ नहीं दिखता और रात में अंधेरे के कारण दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। अचानक सामने आने से वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है। - राजीव, वाहन चालक
गड्ढे से बचने के लिए अचानक दूसरी तरफ वाहन मोड़ना पड़ता है जिससे सामने या पीछे से आ रहे वाहनों से टकराने का डर रहता है। जिम्मेदार विभाग को ध्यान देना चाहिए। - कप्तान सिंह, वाहन चालक

---------
वर्जन-

अतरौली मार्ग की सड़क के चौड़ीकरण का कार्य संचालित है। शहर से जुड़ने वाले सड़क के हिस्से पर सीसी सड़क बनेगी। समस्या का शीघ्र समाधान हो जाएगा- ज्ञान प्रकाश, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

फोटो 02 - कासगंज-अतरौली मार्ग पर बीच सड़क पर बना गड्ढा जो हादसों को न्योता दे रहा है। स्रोत : स

फोटो 02 - कासगंज-अतरौली मार्ग पर बीच सड़क पर बना गड्ढा जो हादसों को न्योता दे रहा है। स्रोत : स

फोटो 02 - कासगंज-अतरौली मार्ग पर बीच सड़क पर बना गड्ढा जो हादसों को न्योता दे रहा है। स्रोत : स

फोटो 02 - कासगंज-अतरौली मार्ग पर बीच सड़क पर बना गड्ढा जो हादसों को न्योता दे रहा है। स्रोत : स

फोटो 02 - कासगंज-अतरौली मार्ग पर बीच सड़क पर बना गड्ढा जो हादसों को न्योता दे रहा है। स्रोत : स

फोटो 02 - कासगंज-अतरौली मार्ग पर बीच सड़क पर बना गड्ढा जो हादसों को न्योता दे रहा है। स्रोत : स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed