फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   SDM checked the ground reality of SIR at the booths

Kasganj News: एसडीएम ने बूथों पर परखी एसआईआर की जमीनी हकीकत

Sun, 18 Jan 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 18 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
SDM checked the ground reality of SIR at the booths
फोटो37नगर पालिका बूथ का निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह। स्रोत:सूचना विभाग
पटियाली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को चलाए गए विशेष अभियान दिवस के तहत उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ की ओर से सभी बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ-साथ चिन्हित मृतक, शिफ्टेड और डबल मतदाताओं की सूची को पढ़कर सुनाया गया, ताकि निर्वाचक नामावली को पूरी तरह शुद्ध बनाया जा सके।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने गंजडुंडवारा स्थित पीजी कॉलेज के बूथ संख्या 90, 91, 92 और हरनारायण इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 93, 94, 95 व 96 का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक पाठशाला गणेशपुर के बूथ संख्या 163, 164 व 165 की व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के समय सभी केंद्रों पर बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित वार्डों के सभासद उपस्थित मिले। जांच के दौरान बीएलओ के पास फॉर्म-6 के 16 और फॉर्म-8 के 03 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन


एसडीएम ने बूथों पर मौजूद सभासदों, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं और महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने कहा कि आयोग की ओर से मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध कराई गई बुक ए कॉल सुविधा का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जैसे ही कोई कॉल या रिक्वेस्ट प्राप्त हो, संबंधित मतदाता से तत्काल संपर्क कर उसकी समस्या या आवेदन का निस्तारण किया जाए। साथ ही उन्होंने बीएलओ को अधिक से अधिक नए वोटर्स बनाने के लिए घर-घर जाकर सर्वे करने के निर्देश भी दिए। संवाद



बीएलओ पात्र मतदाताओं के प्रपत्र भरवाकर डिजीटाइज करें

कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के क्रम में रविवार को चलाए गए विशेष अभियान दिवस पर बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को शुद्ध करने एवं नए नाम जोड़ने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीएलओ छूटे हुए पात्र मतदाताओं के प्रपत्र 6 भरवाकर डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह प्राथमिक विद्यालय भिटौना के मतदान केंद्र के बूथ संख्या 161 एवं 162 तथा नगर पालिका के बूथ संख्या 332 से 336 तक निरीक्षण को पहुंचे। मतदाता सूची को पढ़कर बूथों पर सुनाया गया। जिलाधिकारी ने बिंदुवार आंकड़ों की जानकारी बीएलओ से प्राप्त की। कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि 1 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण की आगामी तिथियां 31 जनवरी और 1 फरवरी निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि बीएलओ पूरी जांच करते हुए एसआईआर अभियान को सफल बनाएं। कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूट पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed