फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sanitation workers' strike continues for the second day.

Kasganj News: सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Tue, 21 Jul 2026 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues for the second day.
फोटो14कासगंज की नगर पालिका परिसर में आक्रोश जताते सफाई कर्मी व स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ज
कासगंज। बकाया वेतन और ईपीएफ जमा न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में जोरदार धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एडीएम दिग्विजय सिंह से वार्ता के बावजूद ठोस समाधान न मिलने पर संघ ने बुधवार को भी हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि ने बताया कि आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है और ठेकेदार ने पिछले साल का ईपीएफ भी जमा नहीं किया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें शासन द्वारा तय बढ़ी हुई दरों के हिसाब से मानदेय मिले और बकाया ईपीएफ जल्द से जल्द जारी किया जाए।सफाई कर्मियों की एडीएम से वार्ता के बाद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि एक माह का वेतन जारी कर दिया गया है और दूसरे महीने का भुगतान भी प्रक्रिया में है। महिला कर्मचारियों का लंबित मानदेय भी जल्द जारी होगा। धरने में पूर्व सभासद सुनील कुमार, भारती, रूबी, अनीता, सुधा, मीना और सुनीता सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------
वर्जन :
सफाईकर्मियों का एक माह का मानदेय उनके खाते में भेजा गया है। दूसरे माह के मानदेय को भेजे जाने की तैयारी चल रही है।- मीना माहेश्वरी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed