{"_id":"6a1878012942aacb9d0a27fc","slug":"sadar-tehsil-which-was-strict-with-the-public-itself-turned-out-to-be-a-defaulter-of-the-municipality-kasganj-news-c-175-1-kas1009-148350-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जनता पर सख्ती करने वाली सदर तहसील खुद निकली नगर पालिका की बकायेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जनता पर सख्ती करने वाली सदर तहसील खुद निकली नगर पालिका की बकायेदार
विज्ञापन
कासगंज। आम जनता से समय पर टैक्स वसूलने के लिए सख्त रुख अपनाने वाला सदर तहसील प्रशासन खुद नगर पालिका का बड़ा कर्जदार बन बैठा है। कासगंज सदर तहसील पर नगर पालिका का करीब 17 लाख रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। हैरान करने वाली बात यह है कि पालिका प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस और डिमांड पत्र भेजे जाने के बावजूद तहसील ने अब तक इस टैक्स का भुगतान नहीं किया है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) विवेक त्रिपाठी के अनुसार, तहसील पर यह हाउस टैक्स कई वर्षों पुराना है। पालिका हर साल डिमांड सूचना के माध्यम से नोटिस भेजती है, लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से अब तक सिर्फ जल्द भुगतान करने का आश्वासन ही मिला है।
प्रशासन आम जनता से राजस्व और सरकारी बकाये की वसूली के लिए आरसी जारी करने जैसी सख्त कार्रवाई करता है, वह खुद के टैक्स मामले में इतना उदासीन है। नगर पालिका का कहना है कि शहर में बड़े पैमाने पर टैक्स वसूली अभियान चलाया जा रहा है और बकायेदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है, लेकिन जब सरकारी विभाग ही टैक्स जमा नहीं करेंगे, तो अभियान कैसे सफल होगा।