{"_id":"6ad903372e775d735906a2fb","slug":"rust-on-the-swings-lights-switched-off-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155934-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: झूलों पर लगी जंग, रोशनी भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: झूलों पर लगी जंग, रोशनी भी नहीं
विज्ञापन
फोटो12ब्रजेश यादव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित अब्दुल कलाम पार्क बदहाली का शिकार है। देखरेख के अभाव में पार्क में फैली अव्यवस्थाओं से स्थानीय लोगों में गहरा रोष है।
पार्क में सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने और बच्चे खेलने आते हैं लेकिन व्यवस्थाओं की कमी से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो महीने से स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण शाम ढलते ही पार्क में अंधेरा छा जाता है।
इसके अलावा, परिसर में जगह-जगह उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों ने पार्क की सुंदरता पर ग्रहण लगा दिया है और बच्चों के खेलने के लिए लगा झूला भी पूरी तरह टूट चुका है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्याओं के समाधान पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।