Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Rules and regulations vanish into thin air; smoke gets a free pass.

Kasganj News: हवा हुए नियम-कायदे, धुएं को छूट

Mon, 16 Nov 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rules and regulations vanish into thin air; smoke gets a free pass.
फोटो18कासगंज में मालगोदाम रोड पर शनि मंदिर के पास रात में जलते कूड़े से उठती आग की लपटें । सं
कासगंज। शहर के मालगोदाम रोड स्थित शनि मंदिर के पास कूड़े के उचित निस्तारण न होने और उसमें लगाई जा रही आग से स्थानीय लोग परेशान हैं। रेलवे की खाली पड़ी भूमि पर लगातार फेंके जा रहे कचरे को समय पर उठाने के बजाय मौके पर ही जला दिया जाता है जिससे उठने वाला धुआं आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रहा है।
विज्ञापन

मालगोदाम रोड पर नियमित सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था न होने के कारण यहां कचरे का बड़ा ढेर जमा हो गया है। हालात यह हैं कि रविवार रात भी कूड़े के ढेर में आग सुलगती रही जिससे उठा जहरीला धुआं आसपास के घरों और मुख्य सड़क तक फैल गया।
विज्ञापन

साहब वाले पेच निवासी दीपक धनगर ने बताया कि जलते हुए कूड़े से उठने वाली तीव्र दुर्गंध और जहरीले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ रहे इस बुरे असर के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों गुलाब सिंह, दिनेश, राजेश और विजय पुंढीर आदि ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि शनि मंदिर के पास नियमित सफाई कराई जाए। जमा कचरे का समय से उठान हो और खुले में कूड़ा जलाने वालों पर सख्त रोक लगाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

------------------
वर्जन :
शहर में नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है। कर्मियों को मौके पर भेजकर माल गोदाम रोड पर जलाए जा रहे कूड़े निरीक्षण कराया जाएगा। - विवेक त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed