{"_id":"6afb49c9782b1bcf8802b361","slug":"conflict-erupts-again-in-the-municipality-13-council-members-threaten-a-hunger-strike-kasganj-news-c-175-1-kas1009-157222-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नगर पालिका में फिर छिड़ी रार, 13 सभासदों ने दी अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नगर पालिका में फिर छिड़ी रार, 13 सभासदों ने दी अनशन की चेतावनी
विज्ञापन
इसमें चेयरमैन और डीएम का वर्जन आएगा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
- बोर्ड बैठक के एजेंडे पर आमने-सामने आए अध्यक्ष और सभासद, जांच की मांग उठाई
- मांगों की अनदेखी कर बैठक बुलाने का लगाया आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजडुंडवारा। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और सभासदों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बोर्ड बैठक बुलाने की प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए 13 सभासदों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी करने पर अनशन शुरू करेंगे।
सभासदों के अनुसार, उन्होंने 14 अक्तूबर को नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 86 (2) के तहत बोर्ड बैठक बुलाने के लिए विधिवत मांग की थी। आरोप है कि इस पर नियमानुसार कार्रवाई करने के बजाय अध्यक्ष ने 12 नवंबर को अलग से बैठक का एजेंडा जारी कर दिया, जो 13 नवंबर को सदस्यों को उपलब्ध कराया गया। इसे अधियाचन की अनदेखी बताते हुए उन्होंने प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
सभासद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि निर्धारित नियमों के तहत दिए गए अधियाचन पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं सभासद शहाना ने कहा कि इस संबंध में पहले भी अध्यक्ष और उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
सभासदों ने अध्यक्ष पर मनमानी और विधिक प्रक्रिया का पालन नहीं करने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से अनशन करेंगे। मांग करने वालों में अब्दुल रहमान, आले इमरान, रेखा गुप्ता, मुशीर अहमद, मो. मुदस्सिर, जफर हुसैन और लुबना शाहीन सहित 13 सभासद शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -
चेयरमैन हाजी मुनव्वर हुसैन अस्वस्थ है। वह अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती हैं। सभासद नगर पालिका की ठेकेदारी करते थे। अब ठेकेदारों को सीधे काम दिए जा रहे हैं। ठेका न मिलने के कारण सभासद निराधार आरोप लगा रहे हैं। -अजहर हुसैन, चेयरमैन के प्रतिनिधि एवं बेटे