Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Route diversion in Kasganj for Mela Margshirsh on  1 and 4 December

मेला मार्गशीर्ष 2025: 1 और 4 दिसंबर को लागू रहेगा रूट डायवर्जन...कासगंज-बरेली जाने वाले यात्री ध्यान दें

Sat, 29 Nov 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 10:04 AM IST
सार

एक और चार दिसंबर को कासगंज और बरेली की ओर जाने का प्रोग्राम है,  तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। मेला मार्गशीर्ष के स्नान पर्वों एवं पंचकोसी परिक्रमा को लेकर दो दिन रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है।

विज्ञापन
Route diversion in Kasganj for Mela Margshirsh on  1 and 4 December
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी के मेला मार्गशीर्ष के स्नान पर्वों एवं पंचकोसी परिक्रमा के कार्यक्रम के परिपेक्ष्य में कासगंज-बरेली मार्ग पर 1 व 4 दिसंबर तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। रूट डायवर्ट करके तीन वैकल्पिक मार्गों से ट्रैफिक निकाला जाएगा। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि मार्गशीर्ष माह में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरि की पौड़ी घाट, लहरा व कछला गंगाघाट पर गंगास्नान को पहुंचेंगे। 1 दिसंबर को आयोजित होने वाली परिक्रमा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि स्नान पर्वों व परिक्रमा कार्यक्रम को देखते हुए 30 नवंबर को रात 8 बजे से रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी जो 1 दिसंबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


वहीं 3 दिसंबर को रात 8 बजे से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू होगी जो 4 दिसंबर तक लागू रहेगी। बताया गया कि जनपद एटा रोड से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सौरभ ढाबा से डायवर्ट होकर मंडी तिराहा से सहावर-गंजडुंडवारा-कादरगंज होते हुए बदायूं की ओर जाएंगे। जनपद हाथरस व अलीगढ़ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन हजारा नहर पुल से मामो बाईपास होते हुए गोरहा नहर पुल से डायवर्ट होकर सहावर गंजडुंडवारा होते हुए बदायूं की ओर जाएंगे। वहीं बदायूं से जिले की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन दुपहिया मोड़ नगरिया से डायवर्ट कर सहावर से अमांपुर एटा होते हुए निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरोंजी में इन स्थानों पांच स्थानों पर होगी पार्किंग
पार्किंग संख्या 1- पॉलिटेक्निक कॉलेज
पार्किंग संख्या 2- पेट्रोल पंप के बराबर खाली मैदान
पार्किंग संख्या 3- होडलपुर बिजली घर के सामने खाली मैदान
पार्किंग संख्या 4- कछला की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए आर्मी ग्राउंड
पार्किंग संख्या 5- सहावर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बाछरू मंदिर के पास खाली मैदान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed