{"_id":"6ad901773c6e6c26bc0371b2","slug":"route-closed-due-to-construction-at-vachmai-culvert-operations-of-20-buses-affected-kasganj-news-c-175-1-kas1009-155920-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: वाछमई पुलिया पर निर्माण से बंद हुआ मार्ग, 20 बसों के संचालन पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: वाछमई पुलिया पर निर्माण से बंद हुआ मार्ग, 20 बसों के संचालन पर असर
विज्ञापन
कासगंज/सिढ़पुरा। सिढ़पुरा-अमांपुर मार्ग पर वाछमई गांव के पास बंबा की पुलिया को चौड़ा करने का काम चल रहा है जिससे यह मार्ग पूरी तरह बंद है। इस बदलाव की पूर्व सूचना न मिलने के कारण चालक-परिचालकों और यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पुलिया निर्माण के चलते कासगंज-पटियाली और कासगंज-अमांपुर-सिढ़पुरा-धुमरी मार्ग की करीब 20 रोडवेज बसों को अमांपुर, मोहनपुर और सिढ़पुरा के वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जा रहा है।
इससे दिल्ली, बरेली और बदायूं जाने वाले यात्रियों समेत बनियानी, अर्जुनपुर, रामनगर, कुलवारा, सेमरा, मोर्चा, हर्राजपुर, पिथनपुर, पिलखुनी, रायपुर और दहेली बुजुर्ग समेत दर्जनों गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चालक सुधीर ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग से बसों को करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ रहा है। लगभग 15 दिन तक रास्ता बंद रहने के अनुमान है। इससे बसों के फेरे प्रभावित होंगे जिससे यात्रियों को प्रति यात्रा 4 से 6 रुपये तक अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन :
वाछमई गांव के पास पुलिया निर्माण के चलते रोडवेज बसों का मार्ग बदला गया है। वैकल्पिक रास्ते से बसों का संचालन कराया जा रहा है जिससे दूरी बढ़ गई है। मार्ग बंद रहने तक यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम