फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Rohit's accident prevention system was the runner-up in the divisional competition.

Kasganj News: मंडलीय प्रतियोगिता में रोहित का एक्सीडेंट प्रिवेंशन सिस्टम रहा उपविजेता

Wed, 14 Jan 2026 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Rohit's accident prevention system was the runner-up in the divisional competition.
फोटो36विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए विजेता प्रतिभागी प्रश​स्
कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से अलीगढ़ में मंगलवार को मंडलीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिला विज्ञान क्लब के नेतृत्व में जिले के पांच विद्यार्थियों के माॅडल राज्य स्तर के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक डॉ. जयंत गुप्ता ने बताया कि विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ था जिनमें से 12 प्रतिभागी अलीगढ़ गए। इनमें श्री गणेश इंटर कॉलेज के रोहित कुमार ने एक्सीडेंट प्रिवेंशन सिस्टम का मॉडल बनाया जिसे द्वितीय पुरस्कार मिला। एसपीडी पब्लिक स्कूल रामपुर की भावना को गर्ल्स सेफ्टी स्मार्ट वॉच मॉडल के लिए चाैथा और सेंट केएम इंटर कॉलेज के ईशान दुबे के मैन्युफैक्चरिंग ऑफ फायर एग्जीक्यूटिव सिस्टम को सातवां स्थान मिला। एसजीएस पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य कुमार को प्लास्टिक फ्यूल पिरोलाइसिस सिस्टम के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं, सेंट जोसेफ स्कूल के संस्कार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सभी को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रणय सिंह, सीडीओ वीरेंद्र सिंह, एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद, डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ला, एसजी कॉलेज के प्रबंधक विकास तायल और प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे ने विद्यार्थियों शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed