फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Roadways bus crushes students riding bike, death

Kasganj News: रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्रों को कुचला, मौत

Wed, 28 Jan 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 28 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus crushes students riding bike, death
फोटो 33 कासगंज फाइल फोटो मृतक नीरज। स्रोत:परिजन
कासगंज। सोरों के प्रहलादपुरमें सोमवार शाम सड़क पर कासगंज से बरेली जा रही रोडवेज बस ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचल दिया। हादसे में आदित्य मौके पर ही और नीरज अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बस चालक फरार है, जबकि पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोनों मृतक गांव से निकलकर सड़क पर आए ही थे कि तभी रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन




दोनों मित्र साथ पढ़ते थे कक्षा 10 में
चाचा राजकुमार ने बताया कि नीरज तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह अपने परिवार की उम्मीद था। आदित्य और नीरज दोनों ही मित्र थे। दोनों ही कक्षा 10 में पढ़ते थे। बेटे की मृत्यु की खबर सुनकर उसकी मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन





शादी की खुशियां मातम में बदली
आदित्य के चाचा पिंटू ने बताया कि उसकी बहन साधना की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 3 फरवरी को नगला चित्ती से बारात आनी थी, लेकिन इस दुखद घटना के कारण घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। आदित्य दो भाइयों और चार बहनों में से एक था।




दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बस चालक घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। - जगदीश चंद, कोतवाली प्रभारी

फोटो 33 कासगंज फाइल फोटो मृतक नीरज। स्रोत:परिजन

फोटो 33 कासगंज फाइल फोटो मृतक नीरज। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed