फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Roadblock: Buildings not removed despite compensation payout; bypass unlikely to open before Kanwar Yatra.

अड़ंगा: मुआवजा मिलने के बाद भी नहीं हटाए गए भवन, कांवड़ यात्रा से पहले बाईपास शुरू होना मुश्किल

Thu, 25 Jun 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 25 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Roadblock: Buildings not removed despite compensation payout; bypass unlikely to open before Kanwar Yatra.
फोटो 28 - मोहनपुरा का निमर्णाधीन बाईपास। स्रोत : संवाद
मोहनपुरा। राधा स्वामी सत्संग व्यास से शुरू होकर मुखिया जी कोल्ड स्टोरेज तक बनाए जा रहे बहुप्रतीक्षित बाईपास को पूरा होने में अभी एक माह से अधिक का समय लगेगा। गांव पथरेकी में बाईपास की जद में आने वाले कुछ निजी भवन इस मार्ग के निर्माण कार्य में बड़ा रोड़ा बन रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि नियमानुसार मुआवजा मिलने के बावजूद भवन स्वामियों ने अभी तक अपने निर्माणों को नहीं तोड़ा है। इस कशमकश के कारण आगामी कांवड़ यात्रा से पहले इस बाईपास के शुरू होने के आसार बेहद कम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

परियोजना की वर्तमान स्थिति के अनुसार, बाईपास पर बन रहे फ्लाईओवर का सिकंदराराऊ की तरफ का काम लगभग 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है और वर्तमान में पुल पर रेलिंग लगाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वहीं, कासगंज की ओर मुख्य ढांचे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाईओवर का ढांचा पूरी तरह तैयार होने के बाद ही नीचे सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के टीम लीडर राजीव रंजन ने बताया कि गांव पथरेकी में सड़क किनारे हाईवे की जद में आने वाले कुछ पक्के निर्माण, कार्य में बड़ी बाधा बने हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित भवन स्वामियों को निर्धारित मुआवजा राशि का भुगतान काफी समय पहले ही किया जा चुका है। इसके बावजूद लोग हाईवे की तय सीमा में आने वाले अपने निर्माणों को खुद नहीं हटा रहे हैं, जिससे बाईपास निर्माण की गति धीमी हो रही है। यदि हाईवे की निर्धारित सीमा के तहत आने वाले भवन को स्वामियों ने नहीं हटाया तो प्रशासन की मदद ली जाएगी ताकि मार्ग निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सके।
विज्ञापन


---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनपुरा बाईपास एक नजर में
कुल लंबाई - 2.35 किमी
फ्लाईओवर पुल - 1
अंडरपास - 2
सर्विस लेन की लंबाई - 2 किमी
--------------------------------------
मटर मंडी के जाम से मिलेगी राहत
कस्बा मोहनपुरा में बने बाईपास के शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को सहूलियत रहेगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित मथुरा, आगरा, हाथरस आदि शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोरोंजी और कछला में गंगा स्नान करने इसी मार्ग से गुजरते हैं। बाईपास शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं को मोहनपुरा के भीड़भाड़ भरे बाजार से नहीं जाना पड़ेगा। इससे लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यातायात काफी सुगम होगा। वहीं दूसरी ओर दिसंबर से मार्च तक मोहनपुरा में लगने वाली मटर मंडी के कारण लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
--------------------------------------
वर्जन
हमारी पूरी कोशिश है कि काम जल्दी पूर्ण हो। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा है। मोहनपुरा बाईपास पर स्ट्रक्चर का काम चल रहा है। यातायात शुरू होने में अभी करीब एक महीने से भी अधिक का समय लग सकता है।
-राजीव रंजन, टीम लीडर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed