{"_id":"6af5f9e848a6a13050099753","slug":"rise-in-patients-with-the-onset-of-fog-and-cold-weather-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-157026-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: धुंध और ठंड की दस्तक से बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: धुंध और ठंड की दस्तक से बढ़े मरीज
विज्ञापन
कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
कासगंज। दिवाली के बाद वातावरण में छाई धुंध और बदलते मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम में आई इस तब्दीली के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां तेजी से सामने आने लगी हैं जिससे बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिनभर में कुल 1,588 मरीजों ने अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया।
अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, ओपीडी में पहुंचे कुल मरीजों में से 544 लोग अकेले बुखार और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। इनमें बुखार के 287 मरीज शामिल रहे, जिनमें 12 वर्ष से अधिक उम्र के 163 और 12 वर्ष से कम उम्र के 124 बच्चे शामिल थे।
वहीं, सांस लेने में परेशानी, अस्थमा व अन्य श्वास समस्याओं के 257 मरीजों ने डॉक्टर से परामर्श लिया। इनमें 171 वयस्क और 86 बच्चे शामिल रहे। वातावरण में मौजूद धुंध और प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस या दमा की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को इस बदलते मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
-- -- -- -- -- -- --
ऐसे रखें सेहत का ध्यान
-सुबह और देर शाम ठंड से बचें, जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े पहनें।
-धुंध और प्रदूषण अधिक होने पर खुले में व्यायाम या अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
-बाहर जाते समय धूल और धुएं से बचाव के लिए अच्छी फिटिंग वाला मास्क पहनें।
-घर में धूम्रपान, अगरबत्ती या अन्य धुआं पैदा करने वाली चीजों से बचें।
-पर्याप्त पानी पिएं और हाथों की साफ-सफाई रखें।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
बुखार, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर खुद दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें। सांस लेने में अधिक कठिनाई या सीने में दर्द होने पर तुरंत चिकित्सक के पास जाएं।- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस