{"_id":"66f1718671289893f4024ccd","slug":"reward-of-25-thousand-each-has-been-announced-on-absconding-main-accused-in-woman-advocate-murder-case-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिवक्ता हत्याकांड: फरार मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, आठ आरोपी हो चुके गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अधिवक्ता हत्याकांड: फरार मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, आठ आरोपी हो चुके गिरफ्तार
Mon, 23 Sep 2024 07:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:17 PM IST
सार
मोहिनी तोमर की हत्या में अब तक युवती सहित आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक सुपारी किलर सहित दो आरोपी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज की गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। एक सुपारी किलर सहित दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दबिशें तेज कर दी हैं। इस मामले में अब तक एक युवती सहित आठ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
मोहिनी तोमर तीन सितंबर को जिला न्यायालय के गेट से लापता हो गई थीं। इसके बाद 4 सितंबर को रेखपुर माइनर में इनका शव मिला। पति ब्रजतेंद्र तोमर ने इस मामले में छह आरोपियों मुस्तफा कामिल, हैदर मुस्तफा, असद मुस्तफा, सलमान, मुनाजिर रफी व केशव मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को जांच में इस केस में अन्य आरोपियों के संलिप्त होने के साक्ष्य मिले। इस आधार पर दो अन्य आरोपी रेनू और बॉबी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। पूछताछ में रेनू और बॉबी ने दो अन्य आरोपी सुनील उर्फ फौजी और रजत सोलंकी को भी घटना में शामिल बताया। इनमें से सुनील उर्फ फौजी निवासी एटा हिस्ट्रीशीटर है।
सुनील सुपारी लेकर मर्डर करता है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही हैं। खुफिया तंत्र और मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस इन आरोपियों के एकदम नजदीक पहुंच चुकी है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
सुनील उर्फ फौजी और रजत सोलंकी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस द्वारा इन आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक