फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Retired ADM murdered brutally killed while sleeping in the guest house Son gave important clue

UP: सेवानिवृत्त एडीएम की हत्या, गेस्ट हाउस में सोते समय हुआ बेरहमी से कत्ल...बेटे ने दिया अहम सुराग

Wed, 22 Jan 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 09:30 AM IST
सार

कासगंज में सेवानिवृत्त एडीएम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरा परिवार गाजियाबाद से कासगंज पहुंच गया। मृतक के बेटे ने पुलिस को अहम सुराग दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Retired ADM murdered brutally killed while sleeping in the guest house Son gave important clue
रिटायर्ड एडीएम का फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सोरों रोड स्थित मामों में सोमवार रात एक सेवानिवृत्त एडीएम की अपने ही गेस्ट हाउस में हत्या कर दी गई। सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान राजेंद्र प्रसाद कश्यप (66) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 

हत्या का पता मंगलवार सुबह नौकर के गेस्ट हाउस पहुंचने पर चला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। राजेंद्र प्रसाद मूलरूप से गोरहा के रहने वाले थे। बाद में उनका परिवार वसुंधरा, गाजियाबाद में शिफ्ट हो गया था। राजेंद्र प्रसाद ने सोरों रोड स्थित मामों में मीनाक्षी गेस्ट हाउस खोल रखा था। वह यहीं रहते थे। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेटे शुभम कश्यप ने कुछ समय पहले गेस्ट हाउस में हुई चोरी में शामिल एक युवक पर शक जताया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज की तरह सोमवार रात को भी पूर्व एडीएम राजेंद्र प्रसाद अकेले अपने गेस्ट हाउस में टिन शेड के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह नौकर धर्मेंद्र निवासी नगला कंचन गेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचा और उन्हें आवाज दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। धर्मेंद्र ने बगल में लगे लकड़ी के दरवाजे को देखा तो कुंडी टूटी हुई थी। जब वह अंदर पहुंचा तो खून से लथपथ राजेंद्र का शव पड़ा था। उनके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। टिन शेड के नीचे कई स्थानों पर जगह-जगह खून फैला था।

 
विज्ञापन

नौकर ने तुरंत गाजियाबाद फोन कर एडीएम पत्नी मीना देवी को जानकारी दी। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को दी तहरीर में पुत्र शुभम ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले गेस्ट हाउस में चोरी हुई थी। चोरी हुआ कुछ सामान एक युवक के घर से मिला था। 18 जनवरी को राजेंद्र प्रसाद की उस युवक से कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने कुछ सामान लौटा दिया, लेकिन उसने चोरों के नाम नहीं बताए। शुभम ने संदेह जताया कि उनके पिता की हत्या में उक्त युवक का हाथ हो सकता है। पुलिस जांच कर रही है।
 

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त एडीएम की हत्या में उनके पुत्र शुभम ने कोतवाली पुलिस को एक युवक के खिलाफ शक जताते हुए हरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। दूसरे एंगल से भी पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed