फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Report filed against five people including SP District President for occupying pasture land in Kasganj

UP: चुनाव से पहले अखिलेश यादव को एक और झटका, इस जिले के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; यह है मामला

Tue, 09 Apr 2024 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 07:14 PM IST
सार

चारागाह की जमीन पर गेहूं बुआई करके कब्जा करने का मामला है। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने सपा जिलाध्यक्ष सहित चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Report filed against five people including SP District President for occupying pasture land in Kasganj
अखिलेश यादव , कासगंज सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में चुनावी माहौल के बीच सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, उनके भतीजे, प्रधान, दो अन्य परिजन और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पर चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। मामले में एसडीएम ने जांच की। जांच के बाद दिए गए निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


क्षेत्रीय लेखपाल आनंद मोहन ने ढोलना थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार की रात रिपोर्ट दर्ज की। इसमें बताया गया कि सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के भतीजे प्रशांत यादव इखौना के ग्राम प्रधान हैं। उनके एक भाई दक्ष यादव गांव के पूर्व प्रधान रहे। दक्ष यादव का पुत्र कुलदीप यादव है। इन चारों लोगों के साथ गांव निवासी के एक अन्य व्यक्ति को दर्ज मामले में आरोपित किया गया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि नामजद किए गए लोगों ने रिपोर्ट में आरोपित अज्ञात व्यक्ति को मिलाकर चारागाह के नाम पर सुरक्षित जमीन पर गेहूं की फसल बोकर कब्जा कराने का कार्य किया। जमीन पर कब्जा करने वालों को भू माफिया मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें विक्रम यादव, प्रशांत यादव, कुलदीप यादव, दक्ष यादव पर अवैध तरीके से चारागाह की जमीन पर कब्जा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार अप्रैल को टीम ने की थी जांच

एसडीएम संजीव कुमार के निर्देश पर चार अप्रैल को टीम ने इखौना गांव में चारागाह की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिस भूमि पर अवैध कब्जे हैं। वह भूमि चारागाह के नाम अंकित है और भूमि सुरक्षित श्रेणी की पाई गई। इसके बाद एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed