{"_id":"6615427adfc62954fc0777a5","slug":"report-filed-against-five-people-including-sp-district-president-for-occupying-pasture-land-in-kasganj-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चुनाव से पहले अखिलेश यादव को एक और झटका, इस जिले के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चुनाव से पहले अखिलेश यादव को एक और झटका, इस जिले के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; यह है मामला
Tue, 09 Apr 2024 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 07:14 PM IST
सार
चारागाह की जमीन पर गेहूं बुआई करके कब्जा करने का मामला है। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने सपा जिलाध्यक्ष सहित चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव , कासगंज सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में चुनावी माहौल के बीच सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, उनके भतीजे, प्रधान, दो अन्य परिजन और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पर चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। मामले में एसडीएम ने जांच की। जांच के बाद दिए गए निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लेखपाल आनंद मोहन ने ढोलना थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार की रात रिपोर्ट दर्ज की। इसमें बताया गया कि सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के भतीजे प्रशांत यादव इखौना के ग्राम प्रधान हैं। उनके एक भाई दक्ष यादव गांव के पूर्व प्रधान रहे। दक्ष यादव का पुत्र कुलदीप यादव है। इन चारों लोगों के साथ गांव निवासी के एक अन्य व्यक्ति को दर्ज मामले में आरोपित किया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि नामजद किए गए लोगों ने रिपोर्ट में आरोपित अज्ञात व्यक्ति को मिलाकर चारागाह के नाम पर सुरक्षित जमीन पर गेहूं की फसल बोकर कब्जा कराने का कार्य किया। जमीन पर कब्जा करने वालों को भू माफिया मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें विक्रम यादव, प्रशांत यादव, कुलदीप यादव, दक्ष यादव पर अवैध तरीके से चारागाह की जमीन पर कब्जा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
चार अप्रैल को टीम ने की थी जांच
एसडीएम संजीव कुमार के निर्देश पर चार अप्रैल को टीम ने इखौना गांव में चारागाह की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिस भूमि पर अवैध कब्जे हैं। वह भूमि चारागाह के नाम अंकित है और भूमि सुरक्षित श्रेणी की पाई गई। इसके बाद एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई।