फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Relief to teachers: Shiksha Mitra will conduct Nav Bharat Literacy Survey

शिक्षकों को राहत: नव भारत साक्षरता सर्वे कराएंगे शिक्षा मित्र

Wed, 03 Dec 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 03 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए इस बार नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत होने वाला सर्वे शिक्षा मित्रों के माध्यम से कराया जाएगा। शिक्षा मित्र घर-घर पहुंचकर निरक्षर व्यक्तियों को चिह्नित करेंगे। जिले में इस वर्ष 9000 निरक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु वाले निरक्षरों को साक्षर करने के लिए हर साल सर्वे कराया जाता रहा है। अब तक यह जिम्मेदारी परिषदीय शिक्षकों की होती थी, लेकिन शासन ने इसमें बदलाव करते हुए यह काम अब यह कार्य शिक्षा मित्रों को सौंपने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा मित्र अपने तैनाती स्थल वाले गांवों में जाकर घर-घर दस्तक देंगे और निरक्षरों की सूची तैयार करेंगे। शिक्षा मित्रों को सर्वे प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि डेटा सही और समय पर उपलब्ध कराया जा सके। तैयार की गई सूची संबंधित प्रधानाध्यापक को सौंपने के साथ जिला स्तर पर कार्यक्रम की आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के सर्वे में इस बार शिक्षा मित्रों को शामिल करने के निर्देश मिले हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed