{"_id":"695951ca159e7f935a033860","slug":"rajasthan-police-raid-in-kasganj-in-connection-with-kidnapping-case-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अपहरण के मामले में राजस्थान पुलिस का कासगंज में छापा, मांगी गई थी 25 लाख की फिराैती; घर से गायब मिला आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अपहरण के मामले में राजस्थान पुलिस का कासगंज में छापा, मांगी गई थी 25 लाख की फिराैती; घर से गायब मिला आरोपी
Sat, 03 Jan 2026 10:58 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:58 PM IST
सार
आरोपी कार से युवक को अगवा कर ले गए थे। परिजन से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। अपहरण के मामले में राजस्थान पुलिस सोरोंजी के मोहल्ला कटरा निवासी जितेंद्र, हरियाणा के नूंह मेवात निवासी मोहम्मद व जाकिर को बोलेरो कार के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक के अपहरण और 25 लाख की फिरौती मांगने के मामले में राजस्थान पुलिस ने शनिवार को अमांपुर तिराहे पर स्थित आरोपी के घर छापा मारा। इस दौरान राजस्थान पुलिस को आरोपी घर पर मौजूद नहीं मिला। अपहरण में आरोपी की कार उपयोग की गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
राजस्थान के अलवर जिले की बगड़ तिराहा थाना पुलिस शनिवार को अपहरण और फिरौती के एक मामले में कासगंज पहुंची। बगड़ तिराहा थाना के एएसआई जगदीश मीणा ने सदर कोतवाली में आमद दर्ज कराई और आरोपी की तलाश के बारे में कासगंज पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को साथ लेकर राजस्थान पुलिस ने अमांपुर तिराहे पर राजपूत होटल के पास आरोपी आकाश उर्फ राजेश के घर पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट आई।
राजस्थान पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर 2025 को नशोपुर निवासी एक युवक को ठेकेदारी का झांसा देकर हरियाणा के बड़कली से अपहरण कर लिया गया था। आरोपी बोलेरो कार से उसे अगवा कर ले गए थे और परिजन से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। अपहरण के मामले में राजस्थान पुलिस सोरोंजी के मोहल्ला कटरा निवासी जितेंद्र, हरियाणा के नूंह मेवात निवासी मोहम्मद व जाकिर को बोलेरो कार के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस को जांच में पता चला कि अपहरण में उपयोग की गई बोलेरो कार सदर कोतवाली में अमांपुर तिराहे के पास रहने वाले आरोपी आकाश की थी। इस पर उसकी तलाश में दबिश देने आई थी।
विज्ञापन
एएसआई जगदीश मीणा ने बताया कि बगड़ तिराहा थाना में दर्ज अपहरण और फिरौती के मामले में आरोपी आकाश की तलाश में टीम आई है। कासगंज पुलिस के साथ राजपूत होटल के पास घर पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी नहीं मिला। अपहरण में आरोपी की कार उपयोग की गई थी।