फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Rain raises vegetable prices, disrupts kitchen math

Kasganj News: बारिश ने बढ़ाए सब्जियों के दाम, बिगड़ा रसोई का गणित

Tue, 07 Apr 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने जहां एक ओर किसानों की कमर तोड़ दी है। वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट भी बिगाड़ दिया है। महज पखवाड़े भर में ही कई सब्जियों के दामों में दोगुना से अधिक की वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं आदि की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली सब्जियों की पैदावार पर भी इसका सीधा असर पड़ा है। बाजार में सब्जियों की आवक कम होने के कारण कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। विशेष रूप से, स्थानीय स्तर पर मटर की आवक लगभग बंद हो गई है।
विज्ञापन

बाजार में अब बाहर से मटर मंगाई जा रही है, जिसका सीधा असर उसकी कीमत पर दिख रहा है। गाजर, मेथी, गोभी, शिमला मिर्च, टमाटर और करेला जैसी सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की चिंता बढ़ी, भविष्य के लिए चेतावनी

व्यापारियों का कहना है कि मौसम की मार के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इससे आपूर्ति बाधित हुई है और कीमतों में अप्रत्याशित उछाल आया है। विक्रेता कुमरेश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मौसम अस्थिर बना हुआ है, जिसमें आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने सब्जियों को बुरी तरह प्रभावित किया है। आवक में कमी के कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। विक्रेता सतेंद्र ने चेतावनी दी है कि यदि मौसम में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में सब्जियों की कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।
------------------
सब्जियों के दामों में आए बदलाव (रुपये प्रति किलो):
सब्जी- पहले का दाम - वर्तमान दाम
मटर
- 40
-100
गाजर- 20
50
मैथी -40-
80
करेला-50
100
शिमला मिर्च-60 100
भिंडी
-80-100
टमाटर-10- 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed