{"_id":"695aa84ac6b83114d1095f11","slug":"railway-line-breaks-train-services-disrupted-for-two-hours-kasganj-news-c-25-1-agr1063-957450-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रेल लाइन चटकी, दो घंटे बाधित रहा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रेल लाइन चटकी, दो घंटे बाधित रहा ट्रेनों का संचालन
Sun, 04 Jan 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो03कासगंज में हजारा नहर पुल पर रात में टूटी रेलवे लाइन ।स्रोत: सोशल मीडिया
कासगंज। मथुरा रेल मार्ग के मध्य शुक्रवार रात हजारा नहर पुल पर रेल लाइन चटक गई। इससे दो घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा। कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।रात में पेट्रोलिंग कर रहे रेलवेकर्मी की सूझबूझ से पुल पर हादसा होने से टल गया। रेलवे ट्रेक की मरम्मत के करने के बाद मार्ग को सुचारु किया गया।हजारा नहर पुल किलोमीटर संख्या 250/03 शुक्रवार देर रात रेल लाइन चटक गई। इस पर रात में पेट्रोलिंग कर रहे रेलवेकर्मी राजकुमार की नजर पड़ी। रेल लाइन का टुकड़ा पड़ा हुआ देखकर सूचना रेलवे अधिकारियों व कंट्रोल रूम को दी। रेलवे अधिकारी व ट्रैकमैन और गैंगमैन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में रेलवेकर्मियों ने मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया। क्षतिग्रस्त रेल लाइन को बदला गया। लाइन का दूसरा टुकड़ा लगाकर लाइन ठीक किया गया। इस दौरान दो घंटे तक मार्ग बाधित रहा। इस ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों को उनके स्थान पर रोका गया। इससे कई ट्रेनें विलंब हुई। कार्य को पूरा करने के बाद सबसे पहले मालगाड़ी को रवाना किया गया।
पेट्रोलिंग के दौरान रात में टूटी रेल लाइन की जानकारी होने में परकर्मी ने सूचना रेलवे अधिकारी व कंट्रोल रूम को दी थी। मरम्मत कार्य के बाद मार्ग को सुचारू कर ट्रेनों को रवाना किया गया। -संजीव शर्मा,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर
विज्ञापन
पेट्रोलिंग के दौरान रात में टूटी रेल लाइन की जानकारी होने में परकर्मी ने सूचना रेलवे अधिकारी व कंट्रोल रूम को दी थी। मरम्मत कार्य के बाद मार्ग को सुचारू कर ट्रेनों को रवाना किया गया। -संजीव शर्मा,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर
विज्ञापन