फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Pragati of Kasganj secured fifth position in up board exam result in 12th wants to become doctor

UP Board Result: कासगंज की प्रगति ने 12वीं में हासिल किया प्रदेश में पांचवां स्थान...बनना चाहती हैं डाॅक्टर

Fri, 25 Apr 2025 06:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 25 Apr 2025 06:39 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम ने विद्यार्थियों की झोली खुशियों से भर दी। कासगंज में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.62 प्रतिशत रहा। परिणाम में 4.22 प्रतिशत का उछाल आया। इंटर में 81.57 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। परीक्षा परिणाम में 5.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
 

विज्ञापन
Pragati of Kasganj secured fifth position in up board exam result in 12th wants to become doctor
छात्रा प्रगति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा के नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर की इंटरमीडिएट की छात्रा प्रगति ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि प्रदेश में जिले का मान बढ़ाया है। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में छात्रा ने प्रदेश की मेरिट में पांचवां स्थान पाया है। प्रगति को 96 फीसदी अंक मिले हैं। उसकी सफलता से परिवार में और विद्यालय में खुशी का आलम है। परिवार के लोगों ने प्रगति की सफलता की खुशियां मनाते हुए उसे मिठाई खिलाई और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


प्रगति ने अमर उजाला को बताया कि वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने चाहती हैं। उसके पिता जितेंद्र कुमार स्वर्णकार हैं और सराफा का कारोबार करते हैं। मां अर्चना गृहणी है। वह दो बहन दो भाई हैं। वह दूसरे नंबर की है। उसकी बड़ी बहन खुशी बीएससी कर रही है। प्रगति के दो छोटे भाई युवराज व एकांश हैं। 
विज्ञापन


प्रगति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, चाचा-चाची और अन्य परिजन को दिया। उसने बताया कि विद्यालय में भी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उसे पूर्ण सहयोग दिया। उसने अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों को श्रेय देते हुए उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हाईस्कूल में आमोद बने जिला टाॅपर
कासगंज में माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल की परीक्षा परिणाम ने परीक्षार्थियों की झोली खुशियों से भर दी। परीक्षा परिणाम में 4.22 प्रतिशत का उछाल आ गया। 92.62 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हो गए। प्रदेश में 46 वें स्थान से 18 वें स्थान पर जनपद पहुंच गया। इससे मंडल में पहला स्थान प्राप्त कर लिया। जिले की मेरिट में बालकों का दबदबा रहा। छात्र आमोद जिला टॉपर बने।

हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 20,792 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण 19,092 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 17,663 परीक्षार्थी परीक्षा पास करने में सफल हो गए। गत वर्ष से परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा। गत वर्ष 88.40 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल हुए थे। प्रदेश में जिला 46वें पायदान पर रहा था। जबकि मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। 

 

इस बार 92.62 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में सफल होने से रैंक में भी सुधार आ गया। मंडल में जहां जनपद टॉप स्थान पर आया है । वहीं प्रदेश में 18 वीं रैंक प्राप्त की है। जिले की मैरिट सूची में 13 परीक्षार्थियों ने स्थान प्राप्त किया हैं। इनमें से नौ बालक शामिल हैं। जबकि चार बालिकाओं ने स्थान प्राप्त किया है। 

जनपद की मैरिट में प्रथम स्थान पर नाथराम सुशीला देवी के छात्र आमोद कुमार ने प्रथम स्थान, सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अरुण कुमार ने दूसरा स्थान तथा अकबर अली मेमोरियल इंटर कॉलेज पिथनपुर की छात्रा प्रियांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अच्छा परीक्षा परिणाम आने से परिवार में खुशियां छाई हुई है। परिजन मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed