{"_id":"6aeb730803819df0ac024599","slug":"power-supply-to-be-cut-off-for-two-hours-a-day-for-seven-days-this-month-shutdown-schedule-released-kasganj-news-c-175-1-kas1009-156695-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: माह में सात दिन दो-दो घंटे गुल रहेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: माह में सात दिन दो-दो घंटे गुल रहेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
विज्ञापन
पटियाली। कस्बा के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पटियाली पर नवंबर माह में प्रस्तावित मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इससे कस्बे में सात दिन तक प्रतिदिन दो-दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपखंड अधिकारी राकेश सिंह के निर्देश पर अवर अभियंता अजय कुमार तोमर ने शटडाउन की समय सारणी जारी कर दी है। शेड्यूल के अनुसार 4 नवंबर को दोपहर 2:10 से 4:10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
वहीं 7, 14 और 17 नवंबर को दोपहर 1:10 से 3:10 बजे तक तथा 20, 25 और 29 नवंबर को दोपहर 12:10 से 2:10 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान कस्बा पटियाली से पोषित विद्युत फीडरों की लाइनों, वीसीबी और परिवर्तकों पर मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि इससे भविष्य में विद्युत फॉल्ट की संभावनाएं कम होंगी और बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी।