{"_id":"69f6371f3b0f879bb60c3d1f","slug":"power-supply-in-the-sidhpura-area-has-not-yet-been-restored-even-after-48-hours-kasganj-news-c-175-1-kas1009-147090-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सिढ़पुरा में 48 घंटे बाद भी क्षेत्र में बहाल नहीं हो सकी विद्युत सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सिढ़पुरा में 48 घंटे बाद भी क्षेत्र में बहाल नहीं हो सकी विद्युत सप्लाई
विज्ञापन
सिढ़पुरा। आंधी के 48 घंटे बाद भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल न हो पाने से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। सरावल फीडर से जुड़े दर्जनों गांव अब भी अंधेरे में डूबे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। वहीं, विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने से ग्रामीणों में बिजली निगम के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बीते बृहस्पतिवार को आई आंधी-तूफान से विद्युत उपकेंद्र सिढ़पुरा के सरावल फीडर क्षेत्र के गांवों में बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके कारण 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल नहीं हो सकी है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर सामने आ रही है, क्योंकि बिजली न होने से मोटर और सबमर्सिबल पंप बंद पड़े हैं। इससे पानी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है
रात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। रात में सभी गांव अंधकार में डूब जाते हैं। ग्रामीणों को न केवल असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। क्षेत्र के गांव हीरापुर, आहनगर, नगला ढाकन, सैलई, मुईउद्दीनपुर, उतरना जसमई, नोरी डिलोरी, धनाकर, नगला बादाम, खिरियापट्टी, भीकपुर समेत अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्युत निगम को सूचना देने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की बातचीत :
आंधी आए आज दो दिन और दो रातें बीत गई हैं, लेकिन अभी तक गांव की लाइन के तार ठीक नहीं हुए हैं। गांव में रात को अंधेरा रहता है। दो दिन से बिजली नहीं है। जसमई गांव के पास खंभे और तार टूटे हैं, जिससे निगम की लापरवाही सामने आ रही है। – भूप सिंह गंगसारा
बिजली की आपूर्ति न मिलने से सभी घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही सिंचाई के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। निगम के अधिकारी लोगों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाए। – रजपाल, गांव उतरना
वर्जन :
सिढ़पुरा फीडर की सप्लाई सुचारु रूप से चालू है। सरावल व पिलखुनी फीडर पर हाइड्रा से खंभे लगाए जा रहे हैं। जल्द ही विद्युत सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। – डीके मिश्रा, अवर अभियंता