{"_id":"6790f2612213e45fa902b8cc","slug":"police-revealed-the-murder-of-retired-adm-in-kasganj-the-servant-committed-the-murder-2025-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गेस्ट हाउस में सेवानिवृत्त एडीएम की बेरहमी से हत्या, नाैकर ही निकला कातिल; वजह जान पुलिस और परिजन भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गेस्ट हाउस में सेवानिवृत्त एडीएम की बेरहमी से हत्या, नाैकर ही निकला कातिल; वजह जान पुलिस और परिजन भी हैरान
Wed, 22 Jan 2025 07:00 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:00 PM IST
सार
पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया। चोरी की घटनाओं को छिपाने के उद्देश्य से नौकर ने सेवानिवृत्त एडीएम की हत्या की। पुलिस ने गेस्ट हाउस से चोरी हुआ सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त एडीएम का फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज में रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। रिटायर्ड एडीएम का नौकर ही उनका कातिल निकला। चोरी की घटना को छिपाने के उद्देश्य से लोहे के सब्बल से रिटायर्ड एडीएम के सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के बाद ही नौकर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। बाद में नौकर ने पुलिस टीमों के समक्ष घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
एसपी अंकिता शर्मा ने इस मामले के खुलासे की जिम्मेदारी सदर कोतवाली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच व सर्विलांस पुलिस को दी। एएसपी राजेश भारती व सीओ आंचल चौहान इस सनसनीखेज हत्या के मामले की जांच पड़ताल की मॉनिटरिंग में जुटे थे। एसपी ने बताया कि रिटायर्ड एडीएम की हत्या उनके ही नौकर धर्मेंद्र कश्यप निवासी नगला कंचन के द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में कई बार हुई चोरी
एसपी ने बताया कि बताया कि पिछले समय में लगातार गेस्ट हाउस में चोरी की घटनाएं हो रहीं थीं। चोरी की इन वारदातों को नौकर ही अंजाम दे रहा था। चोरी की घटनाओं को छिपाने के उद्देश्य से नौकर ने उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने गेस्ट हाउस से चोरी हुआ सामान इन्वर्टर, दो बड़े बैटरा आदि भी बरामद किए हैं।

बताया गया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किया गया लोहे का सब्बल भी बरामद कर लिया है। जिससे रिटायर्ड एडीएम के सिर पर नौकर ने प्रहार करके हत्या कर दी थी। एसपी ने बताया कि आरोपी नौकर रिटायर्ड एडीएम के परिवार का रिश्तेदार भी है।
एडीएम के गाजियाबाद जाने के बाद हुई थी चोरी
एसपी ने बताया कि 27 दिसंबर को रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र कश्यप अपने घर गाजियाबाद चले गए थे। उनकी अनुपस्थिति में नौकर धर्मेंद्र कश्यप के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। गेस्ट हाउस से बैड, गद्दे व अन्य सामान चोरी कर लिया। जो उसने एक स्थान पर बेच दिए थे। चोरी का सामान बेचने के बाद उसने बैड लेने वाले व्यक्ति को नाम न बताने की चेतावनी भी दी थी।

परिवार के लोगों को नौकर पर नहीं था शक
रिटायर्ड एडीएम के पुत्र शुभम कश्यप व अन्य परिजनों को नौकर धर्मेंद्र कश्यप पर शक नहीं था। ऐसी स्थिति में शुभम ने जो तहरीर पुलिस को दी थी उस तहरीर में चोरी का तो जिक्र था, लेकिन नौकर पर उसका शक नहीं जताया गया। चोरी का शक पुष्पेंद्र नाम के युवक पर जाहिर किया गया जो जांच पड़ताल में गलत निकला।