फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police encounters a criminal investigation turns out he was a cow slaughterer

UP: पुलिस को देख की फायरिंग, मुठभेड़ में किया गिरफ्तार; जांच में निकला गोकश

Fri, 10 Jan 2025 11:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 10 Jan 2025 11:33 PM IST
सार

पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार आता दिखा। रोकने पर वह भागने गला। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को दबोच लिया।
 

विज्ञापन
Police encounters a criminal investigation turns out he was a cow slaughterer
पुलिस गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के थाना सोरोंजी, सर्विलांस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात मुठभेड़ के दाैरान एक बदमाश को गिरफ्तार की। बदमाश के पैर में गोली लगने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि आरोपी गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। बदमाश के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा व दो कारतूस पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन


दर्ज है गोकशी का मुकदमा
पुलिस को मिली इस सफलता का खुलासा एसपी अंकिता शर्मा ने किया, बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अनस निवासी गांव भवानीपुर खेरू थाना सहसवान बदायूं का निवासी है। उसके खिलाफ सोरोंजी थाने में गोकशी का मुकदमा दर्ज था। इसके अलावा बदायूं में भी दो मामले दर्ज हैं। इस बदमाश को पकड़ने के लिए सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों, सर्विलांस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन

 

चेकिंग के दाैरान हुआ आमना-सामना
बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात में थाना सोरों, सर्विलांस एवं एसओजी की टीम संयुक्त रूप से मथुरा-बरेली हाईवे पर गोरहा नहर पुल थाना क्षेत्र सोरों के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कासंगज की तरफ से बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक रुकवाने के लिए इशारा किया, लेकिन चालक ने बाइक की गति और तेज कर भागने लगा।

पुलिस पर की फायरिंग
बाइक सवार पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने अपनी बाइक गोरहा नहर की कच्ची पटरी की तरफ मोड़ लिया और भागने लगा। पुलिस ने बाइक सवार का पीछा किया। इस पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अनस घायल हो गया। बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा, एक मोबाइल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed