फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police department owes Rs 1.12 crore in rent to the municipality

Kasganj News: पुलिस विभाग पर पालिका का 1.12 करोड़ रुपये किराया बकाया

Wed, 27 May 2026 10:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका के भवन में चल रहे महिला थाना, वायरलेस विभाग और सोरों गेट पुलिस चौकी का किराया 2008 से जमा नहीं हुआ है। पुलिस विभाग पर पालिका का करीब 1.12 करोड़ रुपये का किराया बकाया है। पालिका की ओर से लगातार डिमांड नोटिस भेजे जा रहे हैं लेकिन इसका भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले का गठन वर्ष 2008 में हुआ था। वर्ष 2017 तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय और डीसीआरबी कार्यालय भी नगर पालिका के भवन में संचालित थे। बाद में पुलिस विभाग को कलेक्ट्रेट में नया कार्यालय भवन मिल गया।
विज्ञापन

वर्तमान में महिला थाना, पुलिस वायरलेस विभाग और सोरों गेट पुलिस चौकी पालिका भवन में चल रहे हैं। पालिका प्रशासन हर साल दो बार विभाग को डिमांड सूचना और नोटिस भेज रहा है। लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। लंबे समय से किराया न मिलने के कारण पालिका को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अधिकारी बकाया वसूली के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विवेक त्रिपाठी ने बताया कि विभाग को लगातार डिमांड सूचनाएं भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह वसूली हर हाल में पूरी की जाएगी। विभाग की ओर से जल्द किराया जमा कराने का आश्वासन मिला है। यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आगे की कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed