फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Pledge to undertake service activities with the new team

Kasganj News: नई टीम के साथ सेवा कार्यों का संकल्प

Thu, 02 Jul 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 02 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pledge to undertake service activities with the new team
फोटो30कासगंज में लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी की बैठक में सम्मनित किए गए डॉक्टर व सीए। स्रोत
कासगंज। लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक बृहस्पतिवार को नदरई गेट स्थित एक होटल में आयोजित हुई। जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष विजय राजपूत, सचिव देवेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा का स्वागत किया गया। साथ ही डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 10 डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. स्पंदन यादव, डॉ. सुयश दीक्षित, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. नित्यानंद शर्मा, डॉ. मनोज राजपूत, डॉ. शांति देवी, डॉ. विनोद कुमार तिवारी, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट गोविंद बाबू वार्ष्णेय और फणी राजन मूंदड़ा को माल्यार्पण, पटका और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथियों ने कहा कि लायंस क्लब सेवा, सद्भावना और समर्पण की भावना से कार्य करने वाला संगठन है तथा भविष्य में भी क्लब के सेवा कार्यों में उनका पूरा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जोन चेयरपर्सन दिनेश वर्मा ने अधिष्ठापन चेयरपर्सन योगेश चंद्र गौड़ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष विजय राजपूत, सचिव देवेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा का भी अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष विजय राजपूत ने कहा कि क्लब के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लक्ष्मीकांत चोला, दिनेश वर्मा, राम रक्षपाल सिंह, राजेंद्र बिड़ला, सुनील माहेश्वरी, संजीव मराठा, कमल सिंह यादव, सीवी द्विवेदी, पवन बिड़ला, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed