{"_id":"6a5bd06dcd592829770702fa","slug":"petrol-pumps-to-assist-kanwariyas-security-arrangements-under-watch-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-150855-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कांवड़ियों के लिए मददगार बनेंगे पेट्रोल पंप, सुरक्षा इंतजामों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कांवड़ियों के लिए मददगार बनेंगे पेट्रोल पंप, सुरक्षा इंतजामों पर नजर
Sun, 19 Jul 2026 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों को भी सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों को एक सप्ताह के भीतर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गुजरने को देखते हुए पेट्रोल पंपों को सहायता केंद्र की तरह तैयार रखने की योजना है।
उन्होंने बताया कि संचालकों को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करने वाले टैंकरों की जानकारी भी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। संचालकों को टैंकर नंबर, चालक का मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण संबंधित थाना और आपूर्ति विभाग को उपलब्ध कराना होगा। इससे ईंधन आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कैमरे लगाने को भी कहा गया है। इसके अलावा पेट्रोल पंप संचालक का नाम और मोबाइल नंबर परिसर में स्पष्ट स्थान पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।