फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   People fell due to the pressure of the crowd in mahakumb 2025

महाकुंभ हादसा: भीड़ के दबाव से गिरे लोग, स्नान कर लाैटे श्रद्धालु बोले; संगम तक नहीं जाने दिया

Thu, 30 Jan 2025 07:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 30 Jan 2025 07:27 PM IST
सार

श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रयागराज में भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। लोगों को वापस लाैटने के लिए वाहन नहीं मिल रहे हैं। वाहन हैं तो सड़कों पर जाम लगा हुआ है।

विज्ञापन
People fell due to the pressure of the crowd in mahakumb 2025
महाकुंभ में हादसे के दाैरान गिरे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौनी अमावस्या पर संगम पर डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंभ गए थे। मौनी अमावस्या के स्नान से पहले ही रात के समय संगम पर हादसा हो गया। हादसे में काफी श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। कासगंज से गए श्रद्धालु भी अफरातफरी के बीच फंस गए, लेकिन उन्होंने अपने आप को सुरक्षित कर लिया और दूसरों को भी सुरक्षा प्रदान की। श्रद्धालुओं का कहना था कि ऐसी स्थिति में संगम के बजाए अन्य स्थानों पर स्नान करना पड़ा।
विज्ञापन


 

तीर्थनगरी सोरोंजी से छह श्रद्धालुओं की टोली कुंभ में पहुंची। टोली में शामिल सतीश भारद्वाज ने बताया कि वह कुंभ में 25 जनवरी को पहुंच गए थे और यहां कैलाश मठ के शिविर में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या की रात को वह कुछ साधु संतों के साथ रात तीन बजे गंगा स्नान के लिए संगम पर गए तो वहां बेहद भयावह हालात थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

People fell due to the pressure of the crowd in mahakumb 2025
महाकुंभ में गए श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद अफरातफरी के हाल नजर आए। वहां मौजूद प्रशासन, अधिकारियों व पुलिस ने स्नान करने से रोक दिया। इस बीच कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालु काफी डरे हुए थे। ऐसे तमाम श्रद्धालुओं की मदद की। उन्हें सहारा दिया। उन्होंने कहा कि हादसे के दाैरान  ऐसे श्रद्धालु ज्यादा शिकार हुए जो अधिक सामान लेकर चल रहे थे। 

 
विज्ञापन

तीर्थनगरी से पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि भीड़ इतनी अधिक थी कि इसका अनुमान लगाने में प्रशासन से चूक हो गई। प्रशासन ने कुंभ स्नान के लिए एक साइड की ओर स्नान करने के लिए घाट तैयार किए थे। यदि घाट दोनों साइड बने होते तो इस तरह के हालात नहीं बनते। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को सुबह से ही काफी भीड़ कुंभ क्षेत्र में थी। 

 

सुबह करीब साढ़े दस बजे पीपा पुल को पार करने के लिए सेक्टर 15 में पुल की बेरिकेडिंग में श्रद्धालुओं के घुसने से हादसा हो गया और काफी लोग गिर गए, लेकिन वहां मौजूद पुलिस प्रशासन व युवा श्रद्धालुओं ने एक दूसरे की सहायता की एवं तत्काल ही घटना पर काबू पा लिया गया। कुंभ में व्यवस्थाओं की कमी नहीं है, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ का जो दबाव है उसके आगे सभी व्यवस्थाएं बौनी साबित हो गईं।

 

सोरोंजी के लिए नहीं निकल पा रहे वापस
कुंभ मेले में हादसे के बाद वाहनों के आवागमन पर रोक है और कई रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं, लेकिन अत्यधिक वाहन व भीड़ होने के कारण अभी यातायात सुचारू नहीं है। ऐसी स्थिति में श्रद्धालु यातायात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। तीर्थनगरी के श्रद्धालु हरिओम शास्त्री, भोलाशंकर चौधरी, सौरभ अग्रवाल, भूरा बड़गैया, हेमंत त्रिगुणायत का कहना है कि यातायात सामान्य हो तब घर वापसी के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed