{"_id":"69d29fdeb5b7997b1e095ed4","slug":"people-dressed-in-police-uniform-beat-up-a-former-councillor-and-his-son-kasganj-news-c-175-1-kas1003-145741-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पुलिस की वर्दी में आए लोगों ने पूर्व सभासद व पुत्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पुलिस की वर्दी में आए लोगों ने पूर्व सभासद व पुत्र को पीटा
Sun, 05 Apr 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो 22सोरोंजी में सहावर गेट के पास पूर्व सभासद के घर पुलिस की वर्दी में कार से पहुंचे लोग। स्र
- फोटो : सांकेतिक
सोरोंजी। तीर्थनगरी में रविवार तड़के छह बजे लग्जरी कार से आए पांच लोग सहावर गेट के पास रहने वाले पूर्व भाजपा सभासद मुकेश मौर्यवंशी के घर में घुस गए।
इसमें से दो लोग पुलिस की वर्दी में थे। सभी ने गाली-गलौज करते हुए पूर्व सभासद की पिटाई की और मोबाइल छीन लिया। फिर घर से घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे। जब इसका उनके पुत्र सुमित ने विरोध किया तो उस पर बंदूक तान दी। जबरन उसका भी मोबाइल फोन छीन लिया।
पिता-पुत्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोग जाग गए और अपने घरों से निकल आए। उन्होंने घटना का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस की वर्दी पहने लोग जिस काले रंग की क्रेटा कार से आए थे, उस पर भी पुलिस लिखा हुआ था। नंबर प्लेट कपड़े से ढकी थी।
लोगों ने कपड़ा हटाकर नंबर प्लेट के फोटो लिए तो नंबर मध्य प्रदेश का मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई तो वे पूर्व सभासद को छोड़कर कार से कछला की ओर भगा ले गए।
विज्ञापन
सुबह तड़के हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें एक महिला और एक पुरुष पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं, जबकि तीन अन्य लोग सादे कपड़ों में हैं। मामले में पूर्व सभासद मुकेश मौर्यवंशी ने सोरोंजी कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दूसरे राज्य की पुलिस के आने की कोई सूचना कोतवाली पर नहीं दी गई है।