Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   People avoiding traveling in the cold

Kasganj News: ठंड में यात्रा करने से बच रहे लोग

Sun, 28 Dec 2025 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 28 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
People avoiding traveling in the cold
फोटो08कड़ाके की ठंड में टिकट बिंडो पर सुबह के समय कम दिखे यात्री। संवाद
कासगंज। कड़ाके की ठंड में आम जनजीवन प्रभावित है। इसका असर रेल और बस के सफर पर भी पड़ रहा है। दिसंबर माह में यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। ठंड, कोहरा और शीतलहर के कारण लोग अनावश्यक यात्रा से बच रहे हैं। ट्रेनों में तीन हजार व बस में दो हजार प्रतिदिन यात्रियों की संख्या कम हो गई है। रेलवे स्टेशन पर ठंड के चलते पहले जैसी चहल-पहल नजर नहीं आ रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों में भी सीटें खाली रह रही हैं। ठंड और कोहरे के कारण लोग गैर जरूरी यात्रा को टाल रहे हैं। रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। बस स्टैंड से दिल्ली रूट पर बसों में यात्रियों की सीटें खाली जा रही हैं। रात के समय यात्रियों की संख्या 25 से कम रहने पर बसों को निरस्त किया जा रहा है। बसों के रात में रूट पर न चलने से यात्री परेशान रहते हैं। कासगंज जंक्शन से साामान्य दिनों में रोजाना 12 हजार से अधिक यात्री सफर करते थे। हालांकि इन दिनों कड़ाके की ठंड यह संख्या तीन हजार तक घट गई है। बसों में प्रतिदिन 12 हजार यात्रियों के यात्रा करने का आंकड़ा था। इसमें दो हजार से अधिक की कमी आई है। एआरएम ओमप्रकाश का कहना है कि कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण बसों में 5 से 6 प्रतिशत यात्रियों की संख्या में कमी आई है। रात के समय 25 यात्रियाें की संख्या होने पर बस का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

ट्रेनों व बस में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या
दिनांक- ट्रेन यात्री बस यात्री
20 दिसंबर -7200 -10102
21 दिसंबर -7700 -10540
22 दिसंबर -7200 -10469
23 दिसंबर -7200 -10909
24 दिसंबर -7700 - 7389
25 दिसंबर -7100 -10035
26 दिसंबर - 7500 -10900
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed