फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Passengers are facing difficulties due to the absence of state-run buses during the day.

Kasganj News: दिन में रोडवेज बस नहीं चलने से यात्री हो रहे परेशान

Wed, 21 Jan 2026 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 21 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Passengers are facing difficulties due to the absence of state-run buses during the day.
फोटो10कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : बुलेट से पटाखे बजाने पर 52 हजार का चालान
कासगंज। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर बसे सरावल में दिन में रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रहा है। इससे यात्रियों को निजी व डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने जिला मुख्यालय तक बस कनेक्टीविटी बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान यतेंद्र राजपूत, पूर्व प्रधान सत्यदेव, डॉ. दिनेश ने बताया कि दिन में बस की कनेक्टीविटी न होने पर सरावल से जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी परेशानी होती है। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल लेकर आने-जाने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। निजी वाहनों से सफर करने में लोगों अतिरिक्त रुपये खर्च करने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे और शाम 7 बजे ही बस मार्ग से होकर गुजरती है। ग्रामीणों ने सरावल से जिला मुख्यालय तक बस सेवा शुरु कराने की जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन





- सरावल से जिला मुख्यालय तक आने के लिए निजी और डग्गेमार वाहन से सफर करना पड़ता है। वाहन न मिलने से काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। - जितेंद्र कुमार, निवासी सरावल
विज्ञापन
विज्ञापन




- जिला मुख्यालय तक आवागमन के लिए निजी वाहन ही सहारा हैं। बस सेवा शुरु होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। - विशाल सोलंकी ,निवासी सरावल





- कासगंज-सरावल मार्ग पर दो बसें संचालित की जाती हैं। लोगों की मांग पर दिन में बस चलाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर संचालन होगा। - संजीव कुमार, एआरएम कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed